स्क्रू ड्राइवर : दिमाग के ढ़ीले स्क्रू टाईट कर दे
Jul 23rd, 2007 by udan-tashtari | 9 Comments
अह्हा!! स्क्रू ड्राइवर, सच में टाईट कर दे!!
आईये मित्रों, एक बार फिर लुत्फ उठायें, इस उमस भरे मौसम से निजात पाने के लिये, एक ऐसे पेय का जो अभी अभी जीतू भाई हवाई जहाज में पी कर आ रहे हैं. इसका नाम विद्वानों ने स्क्रू ड्राईवर दिया है. जी हां, अगर कायदे से बना कर कायदे के माहौल में कायदे से पीया जाये, तो सारे दिमाग के ढ़ीले स्क्रू टाईट कर दे.
चलिये तो इन्तजाम शुरु करें:
- वोदका - 30 ऑन्स
- बर्फ - क्रश्ड (घिसी हुई)
- संतरे का जूस (ताजा निचोडा हुआ)
- ताज़ा संतरे का एक चौथाई भाग(स्लाईस)
- चेरी - 2
- नींबू का रस - एक चम्मच
- एक डंडी में लगी अननास की छतरी (बजार में बनी बनाई मिल जाती है-शो के लिये है, न भी मिले तो चलेगा)

अब एक काँच के नीचे से डंडी वाले गोल टाईप गिलास में ( हर ड्रिंक के लिये गिलास का ऑफिशियल स्टाईल डिक्लेयर्ड है-वैसे तो आपकी इच्छा-आप कुल्हड़ में पी कर टुन्न हो जाओ, हमें क्या?
) वोदका, बर्फ, दोनों चेरी और नींबू का रस डाल दें और गिलास को संतरे के जूस से भर दें. संतरे की ताज़ा कटी स्लाईस को बीच से छोटा कट लगा कर गिलास के रिम में फंसा दें. फिर स्टर(ड्रिंक को मिक्स) करनें के लियें अननास वाली छतरी ग्लास पर लगा दें.
ड्रेस: खाकी पेन्ट, रीबॉक के जूते, गुलाबी या नीली टी शर्ट, हल्के रंग का चश्मा, बाल जैल(gel) के साथ करीने से झडे हुये, समय-जब सूरज ढ़लान पर हो, लगभग डूबने की तैयारी में, टेबल कुर्सी किसी पानी के फव्वारे के बाजू में.
गाना एवं म्यूजिक: रबी शेरगिल का सूफीयाना कलाम. (बुल्ला की जाना है कौण...)
स्नेक्स: चीज़ क्यूबस, बॉयल्ड एग के छोटे छोटे टुकडे, कोल्ड ऑरेन्ज श्रिम्प्स (झींगा), खीरा-ककड़ी.
चेहरे पर गंभीर मुस्कान, क्यूबन सिगार को धुंएं का छल्ला बनाते हुये पियें और हल्की हल्की चुस्की के साथ पेय का आनन्द लें.
नशे का आनन्द बढ़ाने के लिये अगर सामने वाली कुर्सी पर मल्लिका टाईप कोई साथ दे रही हो तो वाह, क्या कहने!! ऐसे समय में म्यूजिक बदल दें:
मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरी महबूब ना मांग
मैंने समझा था कि तू है तो दरख़्शा है हयात
तेरा ग़म है तो ग़मे-दहर का झ़गडा क्या है
तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात
तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है
तो शुरु हो जायें, दिमाग के सारे स्क्रू टाईट करवाने के लिये.
पुनः माफी चाहूँगा कि पूर्ण शाकाहारी और नॉन अहल्कोलिक टाईप असामाजिक लोग सिर्फ म्यूजिक सुन कर काम चलायें और अगर संतरे का जूस थोड़ा बचा हो, तो कुल्हड में डाल कर पी लें. कुल्लहड फव्वारे के पीछे धरे हैं. ग्लास बस दो ठो थे, एक में हम पी रहे हैं और दूसरे में वो….मल्लिका!!!
अब बाकी की यात्रा विवरण के लिए जीतू भाई के ब्लॉग का रुख करिए।
[…] का बहुत बहुत शुक्रिया, इसे आप यहाँ पर देखिए और सम्भव हो तो बनाकर,पीकर भी देखें। […]
हाय, हम असामाजिक क्यों है? मलिक्का गई ना हाथ से…
वाह वाह, बढ़िया दिखे है समीर जी। इसको नोट कर लिया गया है, जब आपके कनाडा आएँगे तो इसका इंतज़ाम भी रखिएगा मल्लिका जैसी पटाखा के साथ!!
Badhiya hai guru !
[…] मारा लगता है, इसलिए झट से एक नही दो दो स्क्रूड्राइवर कॉकटेल बना लायी। अब ये स्क्रूड्राइवर क्या […]
हवाई जहाज और उसमें उड़ते हुए, पीते हुए जिस पेय पदार्थ की चर्चा हुई उससे नाम उडनतश्तरी सार्थक हुआ.
समीर जी
अच्छा है आपने रेसपी बता दी। नहीं तो हम तो फ्रिज से ट्रोपिकाना का संतरे का जूस व वोदका का 30 सेंकड में तैयार स्क्रूड्राइवर बना बना कर ही निहाल होते थे। कभी कभी संतरे की जगह क्रैनबैरी का जूस भी बदल कर पीएं।
पंकज
[…] शेरावत उनको पेश कर रहे है, जिनके साथ वे स्क्रूड्राइवर कॉकटेल का मजा ले सकते […]
पंकज भाई
फ्रेश ज्यूस की बात ही अनोखी है. क्रेनबेरी भी बढ़िया कॉम्बिनेशन है. कभी आरेन्ज के साथ १/४ पोरशन क्रेनबेरी मिक्स करें. बहुत मजेदार बनेगा.
वैसे तो टोरंटो घूमने आ जाओ, तो और भी आनन्द आये-टकीला वकीला का!!