गर्मी का मौसम और आइसक्रीम की बहार
May 22nd, 2007 by Dr. Garima Tiwari | 8 Comments
अब जैसा कि पूरे भारत मे गर्मी का मौसम शुरु हो गया है, तो क्यों ना कुछ आइसक्रीम बनाई जाए। आइए मै आपको बताती हूँ, कुछ अलग तरह की आइसक्रीम।
आम-चिरौंजी आइसक्रीम
सामग्री:
- आधा किलो आम की प्यूरी
- 4-5 चम्मच चीनी (आम के मिठास के अनुसार)
- 200 ग्राम दूध
- 50 ग्राम चिरौंजी
बनाने की विधि:
आम की प्यूरी, चीनी और दूध को अच्छी तरह फेंट लिजिये, और फिर फ्रीजर में जमने के लिये रख दें। जम जाने पर ब्लैंडर से या मिक्सी मे दुबारा अच्छी तरह फेंट लें, मोल्ड मे रखें, चिरौंजी से सजाये और फिर से फ्रीजर मे रखिये। जमने के बाद मजेदार आइसक्रीम तैयार है।
नोट:
आप अपनी सुविधानुसार इसमे बदलाव कर सकते है। आप इस तरह अपने पसंदीदा फलों और मेवों के विभिन्न मिश्रण से तरह तरह के मजेदार आइसक्रीम बना सकते हैं। यही नही अलग अलग मोल्ड मे रखिये या साफ्टी क्रीम बनाईये, और दोनो के खाने के अन्दाज मे फर्क महसुस कीजिये।
जैसे कि चीकू-किशमिश, तरबूज़-काजु, आम-इलायची, वगैरह वगैरह। इनके कैण्डी, क्रीम दोनो ही मजेदार बनते है।
तरबूज़ स्टिक
सामग्री:
- 1 किलो तरबूज़
- 5-6 चम्मच चीनी
बनाने की विधि:
तरबूज़ को साफ कर उसका जूस निकाल लें, फिर उसमे चीनी मिला लें, मोल्ड में रखकर फ्रीज कर लें, तरबूज़ स्टिक तैयार है।
यदि आपको ये ठंडे उपहार पसंद आए तो टिप्पणी कर अवश्य बताएँ, ऐसे उपहारों की कमी नहीं है हमारे पास।


Trabooz stick bahoot hi interesting lag raha hai.
वाह वाह, आम वाली तो बहुत ही स्वादिष्ट दिख रही है।
वाकई मुँह में पानी आ गया।
भई वाह! आपने तो आइसक्रीम की इच्छा जगा दी।
आज ही ट्राई करते है। घर की बनी आइसक्रीम की बात ही कुछ और होती है।
कभी कभी तरबूज मीठे नही निकलते है, उस समय आपकी दूसरी विधि आजमाई जा सकती है।
और भी ढेर सारी रेसिपी का इन्तज़ार रहेगा।
wow! v nice. these days we r happy seeing the pics of ice cream rather than eating it.
thanks for the pics.
ghughuti basuti
वाह, बड़ी बेहतरीन आईसक्रिम…आम वाली में ज्यादा मजा आयेगा लगता है.
हम कल बनायेंगे और फिर आपको बताएँगे। आगे भी ऐसी रेसिपिस का इंतज़ार रहेगा।
अच्छी रेसिपी बताई गरिमा जी, अब देखिए हमें इसे सीखने का झंझट होगा एकाध बनाकर आप ही भेज दीजिए न।
[…] South-Indian food served in multinational chain Sarvana Bhawan. If the weather is too hot, try the home made mango ice-cream as Garima gives you her recipe. But that’s not all, as Sameer shares his recipe of a cool […]